Thursday, 26 February 2015

सहेली. .

है मेरी एक सहेली. ...
कुछ सुलझी...कुछ पहेली
हरपल साथ,
चाहे गम हो या खुशी की बात...
उसके मन की करूँ तो खुश हो जाए,
जो न करूँ तो उदास हो जाए
कभी उसका ख्याल रखूँ...कभी
अनदेखा कर दूँ...
बैठी रहती है मन के कोने में,
एक छोटी लड़की. ..
है मेरी एक सहेली. ..
कुछ सुलझी..कुछ पहेली. .

No comments:

Post a Comment